ट्विटर ने भारत के कंटेंट हटाने के सभी अनुरोध ठुकराए

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपनी ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट जारी कर दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने ट्विटर से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के लिए 33 मामलों में अनुरोध किया था लेकिन कंपनी ने कंटेंट हटाने के भारत के सभी अनुरोध ठुकरा दिए। इनमें से दो मामलों में कोर्ट के आदेश के बाद कंटेंट   हटाने का अनुरोध किया गया था और बाकी 31 मामलों में भारतीय एजेंसियों और पुलिस ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट से अनुरोध किया था। यह रिपोर्ट जनवरी से जून 2015 के दौरान की है। ट्विटर ने कंटेंट हटाने के अमेरिकी एजेंसियों के   भी सभी 25 रिक्वेस्ट ठुकराए हैं।

रूस और तुर्की के सबसे अधिक मामले


माइक्रोब्लॉगिंग साइट को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के लिए सबसे अधिक मामले रूस और तुर्की के प्राप्त हुए। तुर्की ने 718 और रूस ने 68 ट्वीट हटाने के लिए अनुरोध किया था। ट्विटर ने इन्हीं दोनों देशों के सबसे अधिक अनुरोध स्वीकार भी किए। रूस के 63 फीसदी और तुर्की के 34 फीसदी रिक्वेस्ट ट्विटर ने स्वीकार किए। कंपनी ने रूस के 22 और तुर्की के 125 अकाउंट को सस्पेंड भी किया है। वहीं जर्मनी के अनुरोध के बाद कंपनी ने 10 अकाउंट सस्पेंड किए। भारत ने 65 अकाउंट सस्पेंड करने के लिए कहा था लेकिन एक भी अकाउंट को सस्पेंड नहीं किया गया।

दोगुनी हुई भारत कीरिक्वेस्ट


भारत ने इससे पहले जुलाई 2014 से दिसंबर 2014 के बीच ट्विटर से 15 मामलों में कंटेंट हटाने का रिक्वेस्ट किया था। कंपनी ने इनमें से सात फीसदी कंटेंट को हटा लिया था। पिछली बार के मुकाबले इस बार भारत ने दोगुने(33) अनुरोध किए। अमेरिका ने भी जुलाई 2014 से दिसंबर 2014 के बीच कंटेंट हटाने के 32 अनुरोध किए थे हालांकि ट्विटर ने सभी को खारिज कर दिया था।

भारत को दी 19 फीसदी जानकारी


भारत ने अकाउंट संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए ट्विटर को 113 रिक्वेस्ट भेजे थे। इनमें से  19 फीसदी रिक्वेस्ट की जानकारी कंपनी ने भारत को दी है। ये अधिकतर रिक्वेस्ट अपराधिक   मामलों में जानकारी इकट्ठा करने से संबंधित थे। अकाउंट संबंधित जानकारी के लिए भारत ने पिछली बार के मुकाबले 175 फीसदी अधिक रिक्वेस्ट भेजे हैं। पिछली बार जुलाई 2014 से दिसंबर 2014 के बीच में भारत ने 41 रिक्वेस्ट भेजे थे जिनमें से 22 फीसदी की जानकारी कंपनी ने दी थी। इस बार अकाउंट संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए सबसे अधिक रिक्वेस्ट अमेरिका ने भेजे जिनमें से 80 फीसदी की जानकारी अमेरिका को दी गई। दूसरे स्थान पर जापान ने अकाउंट संबंधित जानकारी के लिए 425 रिक्वेस्ट भेजे। 
ट्विटर ने भारत के कंटेंट हटाने के सभी अनुरोध ठुकराए ट्विटर ने भारत के कंटेंट हटाने के सभी अनुरोध ठुकराए Reviewed by yogesh on 7:52:00 PM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.