हर एप चलेगा क्रोम के नए वर्जन पर

स्मार्ट फोन के जमाने में हर रोज हम एक दिन में कई घंटे अपनी पसंदीदा एप पर बिता देते हैं। इनमें कई तरह की एप्लीकेशन शामिल होती हैं। अब चाहे वह एंग्री बर्ड जैसे मोबाइल गेम हो या फिर पढ़ाई या फिर जानकारी से जुड़ी विशेष एप। लेकिन अगर अब इन्हीं एप्लीकेशनों का मजा बड़ी स्क्रीन पर मिले तो? जी हां अब कंप्यूटर पर आप ये सभी एप्लीकेशन डाउनलोड कर के उनका बड़ी स्क्रीन पर मजा ले सक ते हैं।

नया वर्जन करें डाउनलोड

इसके लिए आपको क्रोम का सबसे नया वर्जन डाउनलोड करना होगा।  उसके बाद क्रोम के लिए एक एक्सटेंशन डाउनलोड कर लें। इसे एआरसी वेल्डर कहते हैं। उसके बाद आप लगभग कोई भी एंड्रायड एप  अपने कंप्यूटर पर चला सकेंगे।

ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले अपने कंप्यूटर पर एआरसी वेल्डर डाउनलोड कर लिए। गूगल पर सर्च करने पर आपको डाउनलोडिंग के लिए लिंक मिल जाएगा। एआरसी की मदद से ही आपका कोई भी पसंदीदा एप क्रोम पर चल सकेगा। एआरसी वेल्डर के जरिए जो एप आप चलाना चाहते हैं उसकी एपीके फाइल भी चाहिए होगी। एप की एपीके फाइल गूगल प्ले स्टोर पर आसानी से मिल जाएगी।

गूगल स्टोर से करें फाइल करें सेव

एपीके फाइल को किसी भी फोल्डर में या फिर अपने डेस्कटॉप पर सेव कर लीजिए। इसके बाद आपको ओरिएंटेशन, फॉर्म फैक्टर और क्लिपबोर्ड एक्सेस के लिए जानकारी देनी होगी। ताकि एप कंप्यूटर पर बिना किसी रुकावट के काम कर सके। ओरिएंटेशन विकल्प पर जा कर पोट्रेट, फॉर्म फैक्टर में फोन और क्लिपबोर्ड एक्सेस के लिए यस विकल्प का चयन करना होगा। फिलहाल एआरसी वेल्डर अपने टेस्टिंग फेज में है। इसलिए संभव है कि कुछ एप ऐसे भी हों जो इस पर काम न कर सकें। लेकिन कैंडी क्रश, ट्विटर, इंस्टाग्राम कुछ ऐसी एप्लीकेशन हैं जो इस पर अच्छी तरह से काम कर रही हैं।

हर एप चलेगा क्रोम के नए वर्जन पर हर एप चलेगा क्रोम के नए वर्जन पर Reviewed by yogesh on 8:03:00 PM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.