गूगल की ग्लोबल क्लास में हर छात्र के लिए कुछ न कुछ
पूरे साल पढ़ाई के बाद
लंबी छुट्टी मिलने वाली है। हालांकि अब कई छात्र इस छुट्टी का इस्तेमाल आने वाले साल
की एडवांस पढ़ाई के लिए भी करते हैं। गूगल ने एक ऐसा स्कूल (www.google.com/edu) तैयार किया है जहां आप मनचाही
कोई भी किताब, एप या वीडियो देख सकते हैं या पढ़ सकते हैं। गूगल की इस ग्लोबल क्लास
में छात्र विषयों से संबंधित अपने सवाल भी पूछ सकते हैं और शिक्षक टीचिंग के नए तरीके
भी सीख सकते हैं।
हजारों एप, वीडियो और किताबें
गूगल फॉर एजुकेशन में
हजारों की तादाद में शिक्षकों द्वारा स्वीकृत किताबें, एप और एजुकेशनल वीडियो मौजूद
हैं। इन एप, वीडियो और किताबों को आप बिना रुकावट के अपने पीसी, टैबलेट या फोन पर चला
सकते हैं। इसके साथ ही आप बस एक क्लिक कर पर इन्हें किसी स्टूडेंट, क्लासरूम या पूरे
स्कूल के साथ साझा भी कर सकते हैं। यहां पर नर्सरी क्लास से लेकर बड़ी कक्षाओं तक की
पाठ्य सामग्री मौजूद हैं।
पढ़ें किसी भी शहर के शिक्षक से
गूगल ने सात बड़े शहरों
के शिक्षकों का अलग-अलग ग्रुप बनाया है। ये शहर हैं दिल्ली, बेंगलुरु, जयपुर, मुंबई,
पुणे, हैदराबाद और अहमदाबाद। इस कम्यूनिटी से अबतक 2711 यूजर्स जुड़ चुके हैं। भारत
के गूगल एजुकेटर पेज पर इन सात शहरों के अलावा छोटे शहरों के भी गु्रप बने हैं। साथ
ही विषय के अनुसार इंग्लिश, गणित, विज्ञान, सोशल साइंस के ग्रुप भी बने हैं। हाल ही में बुलंदशहर में भी गूगल ने एक कार्यक्रम
आयोजित कराया था जिसमें देशभर के करीब 55 शिक्षकों ने वहां के स्थानीय लोगों को तकनीक
से शिक्षा पाने के फायदे बताए थे।
वेबसाइट :
www.google.com/edu पर शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी बहुत सारी जानकारियां एक जगह मिल जाएंगी।
यही नहीं शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी अगर कोई खबर भी होगी तो भी आपको वहां दिखाई देगी।
इसके अलावा जॉब्स,
इंटर्नशिप, स्कॉलरशिप से लेकर केस स्टडी, नई खोजों और विभिन्न देशों में होने वाले
एजुकेशन सम्मेलनों तक की जानकारी यहां मिलेगी।
इंटरनेट पर इन्हें
भी करें सर्च: गूगल एप्स फॉर एजुकेशन, यू-ट्यूब - गूगल एजुकेटर्स ग्रुप इन इंडिया,
गूगल क्लासरूम, एजुकेशन ऑन एयर
190 देशों में पहुंच बना चुका है एजुकेशन डिवाइस
गूगल फॉर एजुकेशन अबतक
190 देशों में खुद को एक एजुकेशन डिवाइस के तौर पर स्थापित कर चुका है। 4 करोड़ 50 लाख
यूजर अब तक इस डिवाइस से जुड़ चुके हैं। इनमें दुनियाभर के प्रोफेशनल टीचर और स्टूडेंट
शामिल हैं। अमेरिका में यह अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला एजुकेशन डिवाइस बन चुका
है। भारत में भी यह तेजी से बढ़ रहा है।
गूगल की ग्लोबल क्लास में हर छात्र के लिए कुछ न कुछ
Reviewed by yogesh
on
9:43:00 PM
Rating:
No comments:
Post a Comment