फेसबुक पर भौतिक और रसायन के सवाल भेजो, जवाब आएंगे
गणित, भौतिक और
रसायन विज्ञान
से जुड़े
सूत्र और
सवाल छात्रों
के लिए
किसी उलझन
से कम
नहीं होते
हैं। इसी
उलझन को
दूर करने
के लिए
फेसबुक पर
कई तरह
के ग्रुप
बनाए गए
हैं। इन
ग्रुप पर
आप किसी
भी तरहका
कोई भी
सवाल पोस्ट
कर दें।
मिनटों में
जवाब मिल
जाता है।
कई ग्रुप
तो ऐसे
भी हैं
जो विज्ञान
से जुड़ी
सभी तरह
की जानकारी
पोस्ट करते
रहते हैं।
मंगलयान से
जुड़ा कोई
अपडेट हो
या फिर
मोबाइल चार्ज
करने की
नई-नई
तकनीक। वीडियो
और ग्राफिक्स
के जरिए
हर रोचक
जानकारी इन
ग्रुप में
पोस्ट की
जाती है,
जिससे ज्यादा
से ज्यादा
लोगों को
इसका लाभ
मिल सके।
लाखों में हैं
ग्रुप के
सदस्य : फेसबुक
पर बनाए
गए इन
ग्रुप में
लाखों की
संख्या में
सदस्य जुड़े
हैं। टीचर,
वैज्ञानिक और आईटी से जुड़े
जानकार इसका
हिस्सा हैं।
जैसे ही
कोई सवाल
पोस्ट किया
जाता है
ग्रुप के
सदस्य जवाब
देने लगते
हैं। यहां
पर हर
दिन 50 से
60 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसकी
जानकारी कुछ
ही मिनटों
में मिल
जाती है।
पेज भी बढ़ाते
हैं जानकारी
: फेसबुक पर
एक ओर
जहां ग्रुप
के जरिए
छात्रों के
सवालों के
जवाब दिए
जाते हैं,
वहीं दूसरी
ओर अगल-अलग पेज
बनाकर विज्ञान
की रोचक
जानकारी भी
शेयर की
जाती है।
मंगलयान से
जुड़ा कोई
अपडेट हो
या फिर
नासा के
मैसेंजर के
खत्म होने
की कहानी।
इस तरह
की तमाम
जानकारी पेज
पर डाली
जाती है।
अगर किसी
तरह की
कोई जानकारी
चाहिए तो
मैसेज के
जरिए देनी
होती है।
इसके कुछ
समय बाद
ही उस
विषय से
जुड़ी जानकारी
पेज पर
पोस्ट कर
दी जाती
है।
वीडियो और ग्राफिक्स
से समझाते
हैं : फेसबुक
ग्रुप पर
सवालों को
पूछने का
तरीका जितना
अगल है
उसका जवाब
देने का
अंदाज भी
उतना ही
जुदा है।
छात्र इस
ग्रुप में
ब्लैकबोर्ड पर, कागज में या
फिर स्कूल
में काम
आने वाले
पेपर की
फोटो खींचकर
पोस्ट कर
देते हैं।
कुछ ही
मिनटों में
वीडियो और
ग्राफिक्स के जरिए जवाब पोस्ट
कर दिए
जाते हैं।
ग्रुप में खोजें हर विषय के विशेषज्ञ
फेसबुक पर मौजूद
इन विषयों
से संबंधित
ग्रुप में
हर विषय
के लोगों
से न
सिर्फ सवाल
पूछे जा
सकते हैं,
बल्कि इन
विषयों के
विशेषज्ञों से भी जुड़ा जा
सकता है।
लाखों की
संख्या में
इन ग्रुप
से लोग
जुड़े हुए
हैं। एक
क्लिक में
इनकी प्रोफाइल
देख सकते
हैं। इसके
लिए ग्रुप
में दांयी
ओर दिए
गए ‘मेंबर्स’
के विकल्प
पर क्लिक
करें। यहां
क्लिक करने
के बाद
ग्रुप के
लाखों लोगों
की प्रोफाइल
आपके सामने
आ जाएगी।
इसके जरिए
यह जान
सकते हैं
कि ग्रुप
में मौजूद
कौैन सदस्य
किस क्षेत्र
से जुड़ा
हुआ है।
उसे अलग
से भी
मैसेज कर
सवालों के
जवाब पूछ
सकते हैं।
कौन-कौन से
हैं ग्रुप
lAdi Chemistry
lphysics group
CSIR NET / JRF CHEMICAL SCIENCES
lphysics coaching classes
lphysics (mathematical)
lphysics discussion forum
liit jam physics
lphysics education group
lmaths addicted
lmaths mental
फेसबुक पर भौतिक और रसायन के सवाल भेजो, जवाब आएंगे
Reviewed by yogesh
on
10:01:00 PM
Rating:
1 comment:
सर जो भी आपने लिखा वह आज के कॉरपोरेट युग में अकेले हो रहे हर आदमी की कहानी है, मैं नहीं जानता कि ये हकीकत है या फिक्शन लेकिन लगा ऐसे जैसे हकीकत ही है, एक बात और मैं ये तारीफ करने के लिए नहीं कह रहा हूं, लेकिन पुकारते रिश्ते पढने के बाद महसूस हुआ कि हम इस कदर बिजी हो चुके हैं कि अपने से और अपनों से दोनों से दूर होते जा रहे हैं,
Post a Comment