8 प्रकार के विटामिन से भरपूर है मशरूम | 8 rich vitamins in mushrooms
मशरूम स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद है, इसके सेवन के वक्त इसमें पाये जाने वाले गुणों से शायद आप अनजान हैं, इसमें कई तरह के विटामिन पाये जाते हैं, जिनके बारे में आप भी जानें।
विटामिन डी
मशरूम विटामिन डी का प्राकृतिक स्रोत है। विटामिन डी स्वस्थ दांतों और हड्डियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विटामिन डी की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी, क्रोनिक दर्द, स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप, जन्म दोष आदि जैसे विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। विटामिन डी की कमी से ग्रस्त लोगों के लिए मशरूम एक स्वादिष्ट पूरक हो सकता है।विटामिन बी 1
मशरूम विटामिन बी 1 का भी अच्छा स्रोत हैं, जिसे थायमिन के रूप में भी जाना जाता है। थायमिन कार्बोहाइड्रेट से ऊर्जा को नियंत्रित करने में प्रभावी भूमिका निभाता है। और यह हमारे तंत्रिका तंत्र और मस्तिष्क को सामान्य रखने के लिए भी जरूरी है, यह दिमाग को सक्रिय रखता है।विटामिन बी 2
मशरूम राइबोफ्लेविन या विटामिन बी2 से समृद्ध होता हैं। यह विटामिन आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों को स्वस्थ रख बीमारियों से बचाने में योगदान करता है। इतना ही नहीं, यह स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं बनाने में मदद करता है, जिससे हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। मशरूम में मौजूद विटामिन बी2 त्वचा को स्वस्थ बनाये रखता है।विटामिन बी 3
यह बी3 महत्वपूर्ण विटामिन है। कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन से ऊर्जा को नियंत्रित करने में मदद करता है। जो हमारे शरीर के तंत्रिका तंत्र और पाचन तंत्र को सही बनाये रखने में मदद करता है।विटामिन बी 5
विटामिन बी-5 पैन्टोथेनिक एसिड के रूप में भी जाना जाता है, जो स्वाभाविक रूप से मशरूम में पाया जाता है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण विटामिन हमारे मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाये रखने में मदद करता है। पैन्टोथेनिक एसिड हार्मोन के उत्पादन में भी सहायता करता है।विटामिन बी-6
मशरूम में विटामिन बी-6 भी पाया जाता है। यह आपके मूड को बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन बी-6 शरीर की आंतरिक घड़ी को नियंत्रित करता है, जो मस्तिष्क के सामान्य कार्य और विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। यह विटामिन मूड में बदलाव और डिप्रेशन को कम करने में भी मदद करता है।विटामिन बी 9
मशरूम विटामिन बी-9 से भरपूर होता है, जिसे आमतौर पर फोलेट के रूप में जाना जाता है। विटामिन बी9 बोनमैरो में सफेद रक्त कोशिकाओं और लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। साथ ही फोलेट शरीर के स्वस्थ विकास के लिए भी बहुत जरूरी है। यहां तक कि गर्भवती महिलाओं के भ्रूण की समुचित विकास के लिए फोलेट का सेवन करने की सलाह दी जाती है।विटामिन एच
विटामिन एच या बायोटिन भी विटामिन का एक प्रकार है जो मशरूम में पाया जाता है। यह कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के के बीच सही तालमेल बिठाने में सहायक है। साथ ही यह प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर, हमें अंदर से स्वस्थ रहने में मदद करता है।
8 प्रकार के विटामिन से भरपूर है मशरूम | 8 rich vitamins in mushrooms
Reviewed by yogesh
on
10:51:00 PM
Rating:
No comments:
Post a Comment