ये 11 आहार हैं एंटीऑक्सीडेंट के सबसे अच्छे स्रोत
एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीकरण की प्रक्रिया को बंद करने वाला एक अणु है। ऑक्सीकरण कोशिकाओं में होने वाला चेन रिएक्शन है जो अंततः कोशिकाओं को क्षति या अंत की तरफ ले जाता है। हमारा शरीर कोशिकाओं से बना है, किसी भी कोशिका की क्षति से पूरे शरीर के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ ऑक्सीकरण की प्रक्रिया को समाप्त करने में मदद करते हैं जिससे कोशिकाओं को स्वस्थ रख जा सकता हैं। इस स्लाइड शो में ऐसे ही कुछ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थों की सूची दी गई है।
नींबू
नींबू सिट्रस परिवार के अंतर्गत आता है। पीले रंग के इस फल में मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट का शक्तिशाली स्रोत है। नींबू एंटीऑक्सीडेंट का एक समृद्ध स्रोत है। नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके स्वास्थ्य, बालों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है।स्ट्रॉबेरी
विटामिन सी से भरपूर स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त कणों को खत्म कर रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। एक कटोरी स्ट्रॉबेरी के नियमित सेवन से कई रोगों से बचाव होता है। शरीर में विटामिन सी का स्टोर नहीं होता है, इसलिए विटामिन सी का सेवन रोज करना चाहिए।नट्स
नट्स यानी सूखे मेवे विटामिन ई का समृद्ध स्रोत हैं और यह आपके शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट की आपूर्ति करने वाले आहार का सबसे अच्छा स्रोत हैं। विटामिन सी के विपरीत, विटामिन ई, लीवर में फैट के साथ साथ शरीर में जमा किया जा सकता है। नट्स में बादाम, अखरोट, पिस्ता, आदि का सेवन कर सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, नट्स खाने वाले लोग न खाने वालों की तुलना में दो साल ज्यादा समय तक जीते हैं।ब्रोकली
इसका हर पौधा, विटामिन सी से भरपूर होता है जिसके कारण यह एंटीऑक्सीडेंट का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। विटामिन सी के अलावा ब्रोकली में सेलेनियम भी होता है। सेलिनियम मानव शरीर की कोशिकाओं के नुकसान से लड़ने में मदद करता है। इसे सलाद में या कच्चा खाया जाता है, इसकी सब्जी बनाई जा सकती है, या फिर उबाल कर भी खाया जा सकता है। कुछ डिश में ब्रोकली को बेक करके भी खाया जाता है।अंडा
अंडा दुनिया भर में पसंद किया जाने वाला सबसे आम आहार है। डॉक्टर भी हर रोज एक अंडा खाने की सलाह देते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई ऑक्सीकरण प्रक्रिया को समाप्त करने के लिए आवश्यक होता है।मछली
मछली में सेलेनियम की उच्च मात्रा और केमिकल पाया जाता है, यह शरीर की कोशिकाओं को किसी भी रूप में क्षतिग्रस्त होने से बचाने में मदद करती है। मछली की तरह शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की पर्याप्त राशि बनाये रखने के लिए विभिन्न प्रकार की मछलियों का उपभोग भी कर सकते हैं।ब्राउन राइस
हालांकि इस भूरे रंग का स्वाद आपको ज्यादा अच्छा नहीं लगता। लेकिन इसमें कई तरह के गुण होते है। ब्राउन राइस में कैलारी की मात्रा बहुत कम होती है और यह ग्लूटन फ्री होता है। इसके अलावा ब्राउन राइस में पॉलीफिनॉल नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीकरण की प्रक्रिया को रोकने में मदद करता हैं।बीन्स
बीन्स कुछ और नहीं बल्कि पौधे के बीज होते है। जिनमें सिस्टीन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर से मुक्त कणों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही बीन्स फैट से मुक्त होने के कारण मानव स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है।तरबूज
सबसे लोकप्रिय खाद्य पदार्थों में से एक, तरबूज भी एंटीऑक्सिडेंट का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। तरबूज ग्लूटेथियॉन (glutathione) का समृद्ध स्रोत होने के कारण विषाक्त पदार्थों से कोशिकाओं की रक्षा करता है। इसके अलावा यह विटामिन सी का भी बहुत अच्छा स्रोत होने के कारण एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त होता है।रेड वाइन
काले रंग के अंगूर से तैयार रेड वाइन में पॉलीफिनॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में मौजूद होता हैं। इसके चलते यह मानव शरीर में ऑक्सीकरण प्रक्रिया से निपटने में मदद करता है।पका केला
अक्सर हम पके केले को डस्टबिन में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पका केला एंटीऑक्सीडेंट का सबसे अच्छा स्रोत है। एक पका केला शरीर में ऑक्सीकरण प्रक्रिया को नियंत्रित करने में एक बड़ी भूमिका निभाता है।
ये 11 आहार हैं एंटीऑक्सीडेंट के सबसे अच्छे स्रोत
Reviewed by yogesh
on
12:07:00 AM
Rating:
No comments:
Post a Comment