Source of Vitamin C | कहां से मिलेगी भरपूर विटामिन सी


शरीर को रोगमुक्त और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए भी विटामिन सी की आवश्यकता होती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। शरीर में विटामिन सी कई तरह की रासायनिक क्रियाओं में सहायक होता है जैसे कि तंत्रिकाओं तक संदेश पहुंचाना या कोशिकाओं तक ऊर्जा प्रवाहित करना आदि।

आंवला

आंवला विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है। आंवले की तासीर भी बहुत ठंडी होती है। हमारे शरीर में आयरन को अवशोषित करने के लिए विटामिन सी की आवश्यकता पड़ती है। स्वस्थ हड्डियों, मांसपेशियों, कार्टिलेज और ब्लड वेसल्स को बनाए रखने में भी हमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी की आवश्यकता पड़ती है।

 संतरा

संतरा गुणों की खान होता है। इसमें विटामिन सी एवं फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं जो शरीर को काफी फायदा पहुंचाते हैं। संतरे में एंटीआक्सीडेट्स अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कैंसर के प्रभाव को नष्ट करता है। अपच, जोडों का दर्द और पेट में गैस की समस्या को दूर करने के लिए संतरे का जूस पीएं।

अंगूर

अंगूर में कैलोरी, फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी, ई और के भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अंगूर सेहत और उम्र को बढ़ाने में मददगार होते हैं। अंगूर टी बी, कैंसर, रक्त विकार और पारिया जैसे रोगों का अंत करने में लाभदायक है।

 शिमला मिर्च

शिमला मिर्च के सेवन से विटामिन सी भरपूर मात्रा में शरीर को प्राप्त होता है। यह गंभीर रोगों की संभावना को कम करता है और एंटी आक्सीडेंट की भूमिका निभाता है। विटामिन सी मस्तिष्क के कार्यकलापों में मदद करता है और इससे स्ट्रेटस भी दूर होता है। इससे केलोस्ट्रोल की मात्रा भी कम होती है ।

 मुनक्के

मुनक्के में विटामिन सी की एक बड़ी मात्रा होती है। यह मिनरल के अवशोषण में मदद करने के साथ शरीर को पोषण प्रदान करता है। यह बालों के प्राकृतिक रंग के साथ-साथ आपकी दृष्टि को मजबूत बनाने में मदद करता है।

 कच्चा केला

कच्चे केले का भोजन में उपयोग कर शरीर के लिए जरूरी विटामिन सी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इससे स्किन इन्फेक्शन से बचाने के साथ ही कई बीमारियों से भी लड़ने में सहायता मिलती है।

पालक


पालक में पाए जाने वाले विटामिन ए और सी, रेशे, फोलिक एसिड और मैग्नीशियम कैंसर से लड़ने में मदद करते है। इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटिन और विटामिन सी डीएनए का क्षय होने से बचाता है। ये शरीर के जोड़ों में होने वाली बीमारी जैसे आर्थराइटिस, ओस्टियोपोरोसिस की भी संभावना को घटाता है।
Source of Vitamin C | कहां से मिलेगी भरपूर विटामिन सी Source of Vitamin C | कहां से मिलेगी भरपूर विटामिन सी Reviewed by yogesh on 7:09:00 PM Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.