एप की मदद लें, खूबसूरत होगी बच्चों की हैंडरार्इंटग
हैंडराइटिंग का जीवन में बहुत
योगदान रहता है। कई लोग तो हैंडराइटिंग देखकर ही भविष्य तक बता देते हैं। अब सवाल आता
है कि आखिर हैंडराइटिंग सुंदर कैसे हो? बहुत आसान है। कई सारे मोबाइल एप हैं जो इसमें
मदद करते हैं।
abc handwriting free
इस एप में सबसे पहले विषय का
चुनाव करना होगा। आपको देखना होगा कि आप बड़े अक्षर खराब लिखते हैं या फिर छोटे। इसके
बाद आपकी स्क्रिन पर अक्षर दिखाई देंगे। अक्षर जिस तरह से आपको नजर आ रहे हैं आपको
ठीक उसी के ऊपर अपना पेन चलाना होगा। जैसे-जैसे आप अक्षर पर लाइन खींचते जाएंगे स्क्रिन
पर दिखने वाला अक्षर भी रंग बदलता रहेगा। आखिर में आप देख सकते हैं कि आपका रंग कितना
अक्षर से बाहर है।
cursive writing for kids hwtc
इस एप की मदद से आप कर्सिव लिखना
सिख सकते हैं। इसमें आपको कर्सिव अक्षरों की नकल करनी होगी। दोनों लाइनों के बीच में पहले से ही कर्सिव अक्षर पर पेन चलाना होगा।
इसके साथ ही कर्सिव अक्षरों को सुंदर बनाने का भी विकल्प इसमें मौजूद है।
toddler maze 123 for kids
free
ये एक मजेदार एप है। इसकी मदद
से आप अपने पेन से दोस्ती कर सकते हैं। इस खेल में आप किसी घुमावदार रास्ते में फंस
जाएंगे। वहां बिना किसी रेखा को छुए आपको दूसरे छोर तक पहुंचना होगा। इनमें कुछ रास्ते
खुद एक अक्षर जैसे दिखते हैं। जिस पर लगातार लाइन खींचने से आप अपनी हैंडराइटिंग सुधार
सकते हैं।
इन बातों पर भी दें ध्यन
पेन का चुनाव
हो सही : पेन
खरीदते समय इस
बात पर ध्यान
दें कि कौन
सा पेन आप
आसानी से पकड़
पा रहे हैं।
पेन की ग्रिप
अच्छी हो।
दबाकर न पकड़ें
पेन : लिखते
समय पेन काफी
हल्के से पकड़ें
और हाथ पर
दबाव न महसूस
होने दें। लिखते
वक्त अपने बैठने
पर भी ध्यान
दें। सीधे बैठ
कर लिखने से
आपकी हैंडराइटिंग
पर अच्छा असर
पड़ेगा।
लाइन करती हैं
मदद : लिखते
वक्त लाइनों वाले
पेपर का चयन
करना आपके लिए
मददगार साबित हो
सकता है। लाइनों
की मदद से
आपके शब्द छोटे-बड़े
नहीं बनते, बल्कि
एक ही आकार
के बनते चले
जाते हैं।
एप की मदद लें, खूबसूरत होगी बच्चों की हैंडरार्इंटग
Reviewed by yogesh
on
7:41:00 PM
Rating:
No comments:
Post a Comment